भारत
कलेक्टर के आह्वान पर जिला अधिकारियों ने बांटे जरूरतमंदों को गरम कपड़े
jantaserishta.com
9 Jan 2023 9:39 AM IST

x
फाइल फोटो
अम्बिकापुर: जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी जिला अधिकारियों से आह्वान किया है कि रात्रि में जहां भी जरूरतमंद दिखाई दें उन्हें गरम कपड़े देकर ठण्ड से बचाव में मदद करें। कलेक्टर की अपील पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने शनिवार को रात्रि में शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल आदि गरम कपड़े बांटे।
ज्ञातव्य है कि पिछले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंड में काफी वृद्धि हो गई है। कलेक्टर द्वारा स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही चौक चौराहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। पंचायतों में भी जरूरत के अनुसार अलाव की व्यस्था करने कहा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





