![जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का लिया जायजा जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित इलाक़ों का लिया जायजा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/12/3297655-untitled-11-copy.webp)
x
बड़ी खबर
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी एस. आनंद ने शनिवार को बाढ़ से प्रभावित गांव रेंगहा और रामपुर नंबरी का स्थलीय निरीक्षण किया। ज़िलाधिकारी ने गांव के लोगों से बाढ से होने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की और हरसंभाव सहयोग का भरोसा दिलाया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एवं वहां उपस्थित नायब तहसीलदार को भी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए बड़ी नाव की व्यवस्था कराएं।
जिससे लोगों को अपने दैनिक जीवन की मूलभूत चीजों को लाने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। गांव के लोगों ने बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देने के लिए जिलाधिकारी से मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को रात के समय गांव में जनरेटर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांव के नजदीक बने बांध से एकाध जगह से पानी रिसने की गांव के लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि तत्काल उस रिसाव को बंद कराएं। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ को देखते हुए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में है। लोगों की जान माल की क्षति रोकना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन स्तर जो भी सहयोग हो सकेगा, किया जाएगा।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story