उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने किया राजकीय धान क्रय केंद्र बांसडीह का निरीक्षण

Jantaserishta Admin 4
2 Dec 2023 1:01 PM GMT
जिलाधिकारी ने किया राजकीय धान क्रय केंद्र बांसडीह का निरीक्षण
x

बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद राजकीय धान क्रय केंद्र, बांसडीह का निरीक्षण किया और वहां अभी तक कितना धान क्रय हुआ, प्रतिदिन कितने किसान आते हैं, धान में नमी का प्रतिशत आदि के बारे में जानकारी ली और एक किसान से बातचीत कर वहां संचालित व्यवस्था के बारे पूछा।

धान क्रय केंद्र के अधिकारी ने बताया कि अभी तक 2473 कुंतल धान क्रय किया गया है। प्रतिदिन 25-30 किसान धान बेचने के लिए आते हैं। धान क्रय का लक्ष्य 20000 कुंतल का है। जिलाधिकारी ने धान क्रय में प्रगति लाने के निर्देश दिए और मौके पर मशीन के द्वारा धान की नमी को चेक करवाया तो पाया कि धान में 14 प्रतिशत नमी है। उन्होंने एक किसान से धान के माप तौल तथा किसी अन्य शिकायत के बारे पूछा तो उसने बताया कि धान क्रय संबंधित सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है उसने किसी प्रकार की शिकायत से इंकार किया और कहा कि मैं 115 पॉकेट धान बेचने लाया हूं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता मौजूद थे।

Next Story