जिलाधिकारी ने पत्नी का सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव

भभुआ: बिहार में सरकारी अस्पतालों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आम आदमी भी कई सरकारी अस्पतालों में जाने से झिझकते हैं। ऐसे में सारण जिले के जिलाधिकारी सावन कुमार ने अपनी पत्नी बबली आनंद को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराकर न केवल संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने का संदेश दिया, बल्कि आमजनों में विश्वास बढ़ाने को भी जागरूक करने का प्रयास किया।
दरअसल, सावन कुमार ने अपनी पत्नी को मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और फिर डॉ किरण सिंह की देखरेख में सिजेरियन से प्रसव कराया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। डीएम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। फिलहाल डीएम की पत्नी और नवजात बेटे को चिकित्सकों की निगरानी में सदर अस्पताल में रखा गया है। डीएस डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सर्जरी के बाद बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कुछ दिनों तक जच्चा बच्चा को चिकित्सकों की निगरानी में ही रखा जायेगा। जब वो पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगी, तो उन्हें घर जाने की छुट्टी दी जायेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






