भारत

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर की कोरोना से मौत, निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

Admin2
23 May 2021 10:32 PM IST
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर की कोरोना से मौत, निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती
x
बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर के जिला चिकित्सालय में पदस्थ वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर शाहनवाज की कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को मृत्यु हो गई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महामारी के दौरान लगातार अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर शाहनवाज हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

Next Story