भारत

चर्चा में जिला अस्पताल...वजह जानकर सब हैरान

jantaserishta.com
11 Dec 2022 11:03 AM IST
चर्चा में जिला अस्पताल...वजह जानकर सब हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

डिजिटल X-Ray मशीन के अंदर चूहा घुस गया.
बांदा: बांदा के जिला अस्पताल की डिजिटल X-Ray मशीन के अंदर चूहा घुस गया. वहां उसने तारों को कुतर दिया जिससे X-Ray मशीन खराब हो गई. मशीन को ठीक करवाने के लिए लखनऊ से इंजीनियर को बुलाया गया है. वहीं, X-Ray मशीन खराब होने से मरीजों को काफी परेशान हो रही है.
मरीजों का कहना है कि X-Ray मशीन अभी खराब नहीं हुई है. बल्कि एक महीने से खराब है. इसके चलते हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हमें प्राइवेट अस्पतालों से X-Ray पड़ रहा है. वहां मनमाने रेट के मुताबिक हमसे पैसे ऐंठे जा रहे हैं. मरीजों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द मशीन को ठीक करवाया जाए.
उधर जब 'आजतक' की टीम ने जिला अस्पताल के CMS डॉक्टर SN मिश्र से बात की तो उन्होंने बताया कि मशीन को ठीक करवाने के लिए इंजीनियर को बुलवाया गया है. जल्द ही मशीन को ठीक करवाया जाएगा.
बता दें, इससे पहले भी बांदा अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुत्ते अस्पताल में मरीजों के इलाज के बाद बचे डस्ट मैटेरियल को खाते दिखे. वीडियो वायरल होने के बाद CMS डॉक्टर एसएन मिश्रा ने अस्पताल कैंपस का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए. जानकारी के मुताबिक, यहां कुत्तों ने अस्पताल को ही अपना आशियाना बना रखा था. मरीजों को कुत्तों के रहने से इलाज में खतरा महसूस होने लगा था. वायरल वीडियो में दिखा कि स्ट्रेचर के ऊपर मरीज का इलाज हो रहा है. इनके पास परिजन बैठे हैं और नीचे डस्टबिन से कुत्ता कुछ खाता नजर आ रहा है.
साभार: आजतक
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story