भारत

दुष्कर्म मामलें में करणी सेना का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Feb 2024 5:55 PM GMT
दुष्कर्म मामलें में करणी सेना का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
x
जांच में हो रही कार्रवाई
खरगोन। करणी सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम सोलंकी को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि 26 जून को वह विक्रम के संपर्क में आई। छह माह तक संबंध रखने के बाद 17 जनवरी को इंदौर के आर्य मंदिर में शादी की। इसके बाद उसको इंदौर के होटल में रखा। युवती का आरोप है कि जब उसने घर जाने की बात कही तो विक्रम मारपीट कर उसे धमकाने लगा। इसके बाद होटल में ही छोड़कर भाग गया। युवती बड़वाह थाने पहुंची और आपबीती बताई। रिपोर्ट दर्ज न होने पर युवती अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारियों के साथ एसपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंची। एसपी के निर्देश पर बड़वाह थाने पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष विक्रम सोलंकी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। वह खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र स्थित बफलगांव का निवासी है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मध्य प्रदेश की बड़वाह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 'श्री राजपूत करणी सेना' के जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि कई बार आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी भी की है। इसके बावजूद आरोपी ने उसे निचली जाति का कहते हुए अपनाने से मना कर दिया। बड़वाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर विक्रम सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आरोप है कि 19 वर्षीय युवती के साथ 6 महीने तक यौन शोषण करने और शादी कर लेने के बावजूद विक्रम सिंह ने अपनाने से मना कर दिया।
शिकायत में युवती ने बताया कि 26 अक्टूबर 2023 से संपर्क में आने के बाद उसका 6 महीने तक यौन शोषण किया। विक्रम सिंह पूर्व से शादीशुदा है। युवती के जोर दिए जाने पर 17 जनवरी 2024 को आर्य समाज इंदौर में शादी कर रॉयल ब्लू होटल में रखा। इसके बाद युवती ने उसे कहा कि वह अब विक्रम सिंह के घर पत्नी के रूप में जाना चाहती है। इस पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाइल तोड़ दिया। बड़वाह आने पर युवती ने विक्रम के पिता को भी फोन लगाया। जिस पर विक्रम ने कहा कि वह निचली जाति की है, इसलिए वह उसे नहीं अपना सकता। वह चाहे तो पुलिस थाने में रिपोर्ट कर दे। उसे वह उसके घर वालों को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
Next Story