भारत

कांग्रेस के जिला महामंत्री सड़क हादसे में हुए घायल, इलाज जारी

Shantanu Roy
4 May 2023 10:43 AM GMT
कांग्रेस के जिला महामंत्री सड़क हादसे में हुए घायल, इलाज जारी
x
जांच में जुटी पुलिस
नीमच। नीमच में आज सुबह कांग्रेस नेता विमल नागोरी दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नागोरी को गंभीर चोटे आयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस महामंत्री विमल नागोरी अपने स्कूटर से आज सुबह करीब 11 बजे करीब जमुनिया कला से नीमच की तरफ आ रहे थे तभी डंपर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण नागोरी गिर पड़े।
इसके बाद उन्हें परिचितों द्वारा शहर के निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। विमल नागोरी को सर में गंभीर चोट आई है। साथ ही नाक और कान से खून भी निकल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना के बाद अस्पताल में कॉंग्रेस नेताओ की भीड़ जमा हो गई। पूर्व विधायक सम्पत स्वरूप जाजू, राजकुमार अहीर सहित कई नेता उनसे मिलने पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी।
Next Story