भारत
बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
23 Sept 2023 11:54 AM IST

x
खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी थी.
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता ने खुदकुशी कर ली है.पुलिस के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री करण बंका ने 20 सितंबर को खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी थी. दरअसल पुलिस को पहले टेलीफोन पर सूचना मिली थी कि करन बांका बाथरूम में फिसल गए और उनके सिर में चोट लगी है जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इसके बाद जब पुलिस की टीम मैक्स अस्पताल पहुंची तो पता चला की करन ने बाथरूम में खुद को गोली मारी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करन अपने साथ एक पीएसओ भी रखते थे और जिस पिस्टल का इस्तेमाल करन ने खुदकुशी के लिए किया वो उनके पीएसओ दिनेश की थी.
पुलिस जांच के दौरान ये भी पता चला कि करन राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे और कई बीजेपी नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हैं. इन दिनों करन पैसों की तंगी से गुजर रहे थे और परिचितों से पैसा भी मांग रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tagsखुदकुशीबीजेपी युवा मोर्चालाइसेंसी पिस्टलमैक्स अस्पतालबीजेपी नेता खुदकुशीSuicideBJP Yuva MorchaLicensed PistolMax HospitalBJP leader suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





