भारत
जिला मत्स्य पदाधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया
jantaserishta.com
25 Aug 2025 5:16 PM IST

x
यह गिरफ्तारी एक बड़ी अनुदान योजना में रिश्वतखोरी के मामले में हुई है.
बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी को विजिलेंस टीम ने कार्यालय में रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा। यह गिरफ्तारी एक बड़ी अनुदान योजना में रिश्वतखोरी के मामले में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 25 लाख रुपए की मत्स्य योजना लागू की गई थी, जिसमें मुराद अनवर नाम के एक व्यक्ति को 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाना था। लेकिन, इस अनुदान को दिलवाने के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी ने 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत मुराद अनवर ने विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने पीयूष रंजन कुमार को पकड़ने की तैयारी की।
विजिलेंस की टीम ने मुराद अनवर के साथ जाल बिछाया और सोमवार को जब मुराद एक लाख रुपए रिश्वत लेकर जिला मत्स्य कार्यालय पहुंचे, तो पीयूष रंजन कुमार ने रिश्वत स्वीकार कर ली। इसी बीच विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पीयूष रंजन कुमार अनुदान के कुल 10 लाख रुपए में से 10 प्रतिशत यानी एक लाख रुपए रिश्वत के रूप में मांग रहे थे। रिश्वत देने वाले मुराद अनवर ने भी विजिलेंस को पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी।
जिला मत्स्य पदाधिकारी के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। आगे की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





