जिला निर्वाचन अधिकारी ने रायसिंहनगर में किया बूथ का निरीक्षण

श्रीगंगानगर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप शुक्रवार को रायसिंहनगर पंहुचे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एफएसटी दल द्वारा की जा रही कार्यवाही का अवलोकन के बाद वार्ड नंबर 16 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायसिंहनगर में बने संवेदनशील बूथ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, तहसीलदार श्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके बाद जिला कलक्टर मिनी सचिवालय में पहुंचे। मिनी सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में रिटर्निंग अधिकारी भारती फूलफकर व पुलिस उपाधीक्षक अनु बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर बारोटिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव को लेकर आदेशित किया गया।
उन्होंने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता बिना किसी डर के निष्पक्ष होकर मतदान करें। विधानसभा चुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अक्षरशः पालना की जाये। चुनाव के संबंध में जो दायित्व विभिन्न प्रकोष्ठों और कार्मिकों को दिये गये है, उनका भली प्रकार क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। प्रत्येक स्तर पर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित होनी चाहिए। (फोटो सहित)
———
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






