भारत

जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक

Shantanu Roy
5 Feb 2023 5:09 PM GMT
जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक
x
बड़ी खबर
गया। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत से हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री सजल झा ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला की यह बैठक काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए है। पार्टी के आगामी कार्यक्रम को धरातल तक उतारने में आप लोगों की अहम भूमिका होती है।आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज सत्तासीन है।जब से भाजपा सत्तासीन हुई है तब से देश का विकास उतरोतर ज़ारी है।
भारतीय जनता पार्टी एक साधारण कार्यकर्ता आज देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी मजबूती के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। भारत की अर्थव्यवस्था हो या आंतरिक सुरक्षा सभी में भारत का डंका विश्व में बज रहा है। लोकप्रियता में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। आज भारत पर पूरा विश्व का नजर है। भाजपा गया जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गया जिला के अंतर्गत सभी मंडलों में 15 फरवरी तक मंडल कार्यसमिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर लेनी है। गया जिला अंतर्गत सभी दसों विधान सभा की बैठक 6एवं 7फरवरी को होनी तय हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते लगातार बैठक कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
Next Story