भारत

जिला बदर गुंडे ने महिला पर चलाई गोली, हालत नाजुक

Shantanu Roy
4 March 2023 12:24 PM GMT
जिला बदर गुंडे ने महिला पर चलाई गोली, हालत नाजुक
x
जांच में जुटी पुलिस
नोएडा। नोएडा से बड़ी खबर है। नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में जिला बदर गुंडे ने महिला को गोली मार दी है। यह घटना शाहदरा गांव में हुई है। महिला की हालत नाजुक है और उसे पहले नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे हुई है। संजय भाटी को पिछले दिनों पुलिस कमिश्नर ने जिला बदर किया था। इसके बावजूद वह नोएडा में ही रह रहा है। आपको बता दें कि शाहदरा गांव में पिछले सप्ताह भाजपा नेता और उसके परिवार के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी।
आरोपी संजय भाटी गैंगस्टर नंदू उर्फ रावण का मौसेरा भाई है। नंदू रावण को एक वक्त में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बिजनौर और बुलंदशहर जिलों में आतंक का पर्याय माना जाता था। उसने पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में ताबड़तोड़ 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था। संजय भाटी नंदू रावण के साथ सक्रिय रहा था। नंदू को एसटीएफ और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में मार गिराया था। दरअसल, वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। संजय भाटी पिछले करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसे करीब 3 महीने पहले गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जिला बदर किया था।
बमुश्किल एक सप्ताह पहले थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के शाहदरा गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के नेता नवीन भाटी और उसके चाचा के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें करीब 14 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अब एक बार फिर शुक्रवार की रात शाहदरा गांव में गोलीकांड हुआ है। जिसमें जिला बदर गुंडे संजय भाटी ने महिला को गोली मारी है। बताया जा रहा है कि संजय भाटी घायल महिला का जेठ है। महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ताज्जुब की बात यह है कि संजय भाटी को पुलिस कमिश्नर ने जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिसके मुताबिक छह महीनों के दौरान संजय भाटी गौतमबुद्ध नगर जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है। इसके बावजूद वह नोएडा में रह रहा है और इलाके की पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। जानकारी तब सामने आती है जब वह महिला को गोली मारकर फरार हो जाता है। थाना सेक्टर-142 पुलिस की यह लापरवाही सामने आई है। शाहदरा गांव पिछले सप्ताह हुई गोलीबारी के चलते संवेदनशील है। इससे पता चलता है कि गोलीकांड की उस वारदात के बाद भी थाना पुलिस ने शाहदरा गांव में प्रॉपर होमवर्क नहीं किया है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradesh Pradesh news updateUttar Pradesh news liveUttar Pradesh newsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story