भारत

बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह विभाग

jantaserishta.com
21 Nov 2025 5:06 PM IST
बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह विभाग
x

फाइल फोटो

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद शुक्रवार को बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया. नई कैबिनेट में सबसे अहम गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है. बीजेपी कोटे से आने वाले सम्राट चौधरी अब नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की कमान संभालेंगे. 20 साल में यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है.

गुरुवार को नीतीश कैबिनेट में कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल 18 मंत्रियों को ही विभागों का आवंटन किया गया है. शेष छह मंत्रियों के विभागों का तय होना अभी बाकी है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है.
वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव को कृषि विभाग मिला है, जिसे सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में से एक माना जाता है.
किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग-
- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भूत तत्व विभाग मिला
- मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य और विधि विभाग मिला
- दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए
- नितिन नवीन को पत्र निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई
- रामकृपाल यादव कृषि मंत्री बनाए गए
- संजय टाइगर को श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया
- अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी
- सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
- नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग
- रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- लखेद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
- श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग के साथ-साथ खेल विभाग
- प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग
- LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
- HAM कोटे में लघु जल संसाधन विभाग
- संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया, फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे
- दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग के मंत्री होंगे

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null