RE-NEET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ अनहोनी, कोई एक्सीडेंट का शिकार तो कोई देरी की वजह से फूट फूटकर रोने लगे

दिल्ली। भोपाल में भी NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए देर से पहुंचने पर दो छात्रों को परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया गया. एक छात्र के चाचा, आमिर कादरी कहते हैं कि मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए यहां आया हूं. परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और हमें थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया था. अब जब हम यहां पहुंच गए हैं, तो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. अधिकारी कह रहे हैं कि परीक्षा शुरू हो चुकी है और हमें अंदर जाने की इजाजत देना मुमकिन नहीं है.
ओडिशा के छात्रों को एडमिट कार्ड दिखाने के बाद फ्री बस सुविधा मिली है जिससे वह सुरक्षित और समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच गए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है अब पेपर लीक नहीं होगा. एनटीए के नियमों के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे एंट्री गेट बंद कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद छात्र लेट से एग्जाम सेंटर पहुंचे और उन्हें एंट्री नहीं मिली. लेकिन बेंगलुरु में नीट यूजी री-एग्जाम एस्पिरेंट ने गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की.
आज NEET परीक्षा से पहले एक मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहने एक कैंडिडेट को कथित तौर पर अंदर जाने से रोक दिया गया. कुलसुम बानो नाम की एक कैंडिडेट कहती हैं कि मैं NEET परीक्षा देने के लिए ब्यावर से आई हूं. जब मैंने 3 मई को परीक्षा दी थी, तब भी मैंने वही कपड़े पहने थे जो अभी पहने हैं- बुर्का और दुपट्टा. शुरू में उन्होंने कहा कि अंदर जाने के लिए मुझे दुपट्टा हटाना होगा फिर उन्होंने जोर दिया कि मुझे बुर्का भी हटाना होगा.
अगर NTA ने हमें इजाजत दी है तो ये लोग हमें रोक नहीं सकते. अगर मुझे परीक्षा देनी है और वे मुझे इन कपड़ों में अंदर नहीं आने देते, तो मैं परीक्षा ही नहीं दूंगी. यह शर्मनाक है कि वे 18 साल के युवाओं के साथ ऐसा कर रहे हैं. परीक्षा मेरे लिए मायने नहीं रखती मेरे लिए मेरा बुर्का और मेरी पहचान मायने रखती है. नीट का छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब नागपुर के एग्जाम सेंटर में इस समय पेपर दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले इस छात्र ने दावा किया था कि उसका एग्जाम सेंटर अबू धाबी में पड़ गया है, हालांकि बाद में एनटीए ने उसे ठीक कर लिया और अब छात्र नागपुर में ही परीक्षा दे रहा है.
देरी की वजह से छूटी परीक्षा, सेंटर के बाहर छात्राएं फूट फूटकर रोने लगीं, वीडियो बेंगलुरु का है, पहले परीक्षा दी तो रद्द हो गई. अब परीक्षा ही छूट गई पूरे साल की मेहनत खराब pic.twitter.com/We4Rkq8DkR
— Gyanendra Tiwari (Vistaar News) (@gyanendrat1) June 21, 2026





