भारत
पत्नी से परेशान होकर युवक ने थाने के गेट पर खुद को आग लगाई, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 July 2026 5:16 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
कानपुर: कानपुर के महाराजपुर थाने में महेश नाम के युवक ने अपनी पत्नी पूनम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के सामने गेट पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली. एक दिन पहले ही पत्नी पूनम ने महेश के खिलाफ इसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. थाने में मौजूद थाना प्रभारी जनार्दन सिंह और सिपाहियों ने कपड़ा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. इस हादसे में युवक को बचाने के दौरान थानेदार और दो-तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए. पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
महेश का अपनी पत्नी पूनम के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. एक दिन पहले ही पूनम ने महाराजपुर थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसी बात से नाराज होकर महेश आज थाने पहुंचा. वह पुलिस पर लगातार दबाव बना रहा था कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है. उसने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से उस पर भी कार्रवाई करने की मांग की.
थाने में मौजूद पुलिसकर्मी महेश को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस उसे समझा रही थी कि मामले की जांच की जा रही है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा. इसी बातचीत के दौरान, महेश अचानक थाने के गेट की तरफ गया। वह अपने साथ केरोसिन लेकर आया था, जिसे उसने खुद पर छिड़का और माचिस जलाकर आग लगा ली।
महेश को आग की लपटों में घिरा देख थाने में हड़कंप मच गया. थाना प्रभारी जनार्दन सिंह और अन्य सिपाही उसे बचाने के लिए तुरंत दौड़े. पुलिसकर्मियों ने कपड़ा डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रक्रिया में थानेदार के हाथ झुलस गए और सिपाहियों को भी हल्की चोटें आईं. एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है.
Tagsकानपुरमहाराजपुर थानाकानपुर न्यूज़कानपुर पुलिसKanpurMaharajpur Police StationKanpur NewsKanpur Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





