भारत

कर्ज से परेशान पिकअप चालक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
3 March 2023 5:28 PM GMT
कर्ज से परेशान पिकअप चालक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
x
फैली सनसनी
नई दिल्ली। नंदग्राम थानाक्षेत्र में कर्ज में डूबे पिकअप वाहन चालक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना जान लेने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मौके से तमंचा बरामद हुआ है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नंदग्राम थानाक्षेत्र के ई.ब्लॉक में कपिल चौधरी (42) पत्नी और एक छोटे बेटे के साथ किराए पर रहते थे।
वह पिकअप वाहन चलाते थे। शुक्रवार तडक़े करीब 3 बजे कपिल चौधरी ने उस समय घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जब उनकी पत्नी और बेटा सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर पत्नी की आंख खुली तो कपिल चौधरी खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उनके पास में तमंचा पड़ा हुआ था। पत्नी की चीख.पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना जान लेने के बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन में पता चला है कि कपिल चौधरी पर कर्ज था। जिसके चलते वह परेशान चल रहे थे। उन्होंने कई महीने से मकान का किराया भी नहीं दिया था। यही कारण रहा कि कपिल चौधरी ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story