भारत

बाप रे! सदमे में आई दुल्हन ने किया आत्महत्या का प्रयास, दूल्हे ने तोड़ी शादी, एक मैसेज बनी वजह

jantaserishta.com
27 Nov 2025 12:25 PM IST
बाप रे! सदमे में आई दुल्हन ने किया आत्महत्या का प्रयास, दूल्हे ने तोड़ी शादी, एक मैसेज बनी वजह
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें स्टोरी.
बिजनौर: बिजनौर जिले में एक फेक इंस्टाग्राम आईडी से भेजे गए विवादित मैसेज के कारण शादी की खुशियां गम में बदल गईं. बारात आने से ठीक 18 घंटे पहले दूल्हा पक्ष ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि दुल्हन के चरित्र पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिससे आहत होकर दुल्हन ने खुदकुशी का प्रयास किया.
बिजनौर में नगीना के गांव इब्राहिम पुर निवासी फिरोज आलम दिल्ली में रहकर अपना कारोबार करते हैं. उन्होंने अपनी बेटी नाजिश की शादी नगीना के रहने वाले रियाजुद्दीन अंसारी के साथ तय की थी. मंगनी हो चुकी थी और दहेज का अधिकतर सामान भी दूल्हे के घर भेजा जा चुका था.
24 नवंबर को रियाजुद्दीन बारात लेकर नगीना में उस बैंक्वेट हॉल में आने वाले थे, फिरोज आलम शादी के लिए बुक किया था. लेकिन उससे एक दिन पहले एक फेक इंस्टाग्राम आईडी से दूल्हे के मोबाइल पर लड़की के बारे में कुछ गलत मैसेज भेजा गया और दूल्हे को भी बारात ना लाने की धमकी दी गई. इसके बाद दूल्हा पक्ष बारात लाने से 18 घंटे पहले यानी 23 तारीख की रात को दुल्हन पक्ष के घर पहुंचा और पूरे मामले से अवगत कराया कि आपकी बेटी के बारे में इस फेक आईडी से गलत मैसेज आ रहे हैं और उन्हें भी बारात न लाने के लिए धमकाया जा रहा है.
लड़की के परिजनों ने इस आईडी को फेक बताया और दूल्हा पक्ष को काफी समझाया कि कोई शरारती तत्व शादी तोड़ने के लिए उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है. दूल्हा पक्ष ने दुल्हन बनने वाली बेटी पर और भी कई अन्य आरोप लगाए. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी नोक झोंक भी हुई.
दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया और तय किया के दोनों मिलकर इस फेक आईडी वाले को ढूंढते हैं ताकि सच्चाई पता लग सके. लेकिन दूल्हे पक्ष ने फिरोज की बेटी के चरित्र को लेकर गलत आरोप लगाते हुए बारात लाने से ही इनकार कर दिया और वापस अपने घर चले गए.
इसके बाद दुल्हन पक्ष के घर में कोहराम मच गया. दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए, जहां घर में बारात के आगमन के लिए खाने की तैयारी चल रही थी, बैंक्विट हॉल को भी सजाने का कार्यक्रम शुरू हो चुका था. लेकिन दूल्हा पक्ष के शादी से इनकार कर वापस हो जाने के बाद यह सारी खुशियां गमगीन माहौल में तब्दील हो गईं.
दूल्हा पक्ष के लगाए गए आरोपों से परेशान होकर दुल्हन बनने वाली लड़की ने सुसाइड करने का भी प्रयास किया. लेकिन परिजनों ने उसे किसी तरह समझ कर रोक लिया. लेकिन उसके बाद से इस लड़की का रो-रोकर जहां बुरा हाल है, तो वहीं परिवार भी इस चीज को लेकर सदमे में है.
अब दुल्हन पक्ष, दूल्हा पक्ष से अपने दहेज में दिए गए सामान और पैसे की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि दूल्हा पक्ष बेटी को बदनाम कर शादी तोड़ना चाहता है, इसलिए हमने भी तय किया है कि हम अपने बेटी की शादी इस घर में नहीं करेंगे. फिलहाल उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है. लेकिन वह दूल्हा पक्ष अपना सामान वापस करने की मांग कर रहे हैं, जबकि शादी टूटने के बाद परिवार में खुशियों का माहौल गम के माहौल में बदल चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story