भारत
शादी में खलल, दूल्हे को मंडप छोड़कर भागना पड़ा, हलकान हुए लोग
jantaserishta.com
6 May 2025 11:00 AM IST

x
वीडियो सामने आया.
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम ने एक मुस्लिम जोड़े की शादी में ऐसी खलल डाली कि दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया. ठीक शादी से पहले आया आंधी-तूफान पंडाल ही उड़ा ले गया. कुर्सियां इधर-उधर भागने लगीं. इतना ही नहीं खुद दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया. वह मंडप से दूर जाकर खड़ा हुआ. तूफान ने कुछ ही मिनटों में सबकुछ तहस-नहस कर दिया.
पहले तो लगा कि अब शादी नहीं हो पाएगी, लेकिन गनीमत रही कि घंटे भर बाद हालात सामान्य हो गए और शादी संपन्न हो गई. जल्दबाजी में काजी साहब को बुलाया गया और फिर दूल्हा-दुल्हन के कुबूलनामे के बाद फटाफट शादी संपन्न कराई गई. हालांकि, समारोह में वो रौनक नहीं रही क्योंकि मौसम की मार से सारी सजावट बिगड़ गई थी.
आपको बता दें कि बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भाटपार गांव से मुस्लिम बिरादरी के एक दूल्हे राजा गाजे बाजे के साथ ननकुपुर गांव निकाह करने निकले थे. लेकिन जब वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो तो धीरे-धीरे मौसम खराब होने लगा. जिस वक्त दुल्हन को कुबूलनामा के लिए स्टेज पर आना था ठीक उसके पहले भयंकर तूफान आ गया.
फिर क्या था शादी के पंडाल में अफरातफरी मच गई. तूफान इतना भीषण था कि देखते ही देखते शामियाना उड़ गया. वहां रखी कुर्सियां भी उड़ गईं. इतना ही नहीं दूल्हे राजा का सेहरा तक उड़ गया. सबसे ज्यादा मुसीबत में तो बराती थे जिनकी जान पर बन आई थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तनकर तूफान के सामने खड़े रहे. बारातियों ने टेंट के खम्भों को तब तक पकड़े रखा कि जब तक कि तूफान गुजर नहीं गया.
मतलब जिन बारातियों को दावत में लजीज पकवानों का लुफ्त उठाना था, उन्हें तूफान के चलते खम्भों को पकड़कर खड़ा होना पड़ा, ताकि शादी को सकुशल संपन्न कराया जा सके. आखिर में उनकी ये मेहनत रंग भी लाई और देर से ही सही शादी को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कुछ लोग इसपर चुटकी ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बारातियों की हिम्मत की दाद दे रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





