भारत
रामचरितमानस पर विधायक का विवादित बयान, भाजपा बोली- विकृत मानसिकता से ग्रसित
jantaserishta.com
16 Jun 2023 3:20 PM IST

x
उन्होंने कहा कि इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई।
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर उठाए गए सवाल के बाद राजद के एक और नेता ने रामचरितमानस के लिखने पर विवादास्पद बयान दे दिया है। भाजपा ने उनके बयान पर राजद के लोगों को ही विकृत मानसिकता वाला बताया है। राजद नेता और विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी। रीतलाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं। लोग राम मंदिर की चर्चा करते हैं।
उन्होंने कहा कि इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि जब मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा कही, तब किसी ने नहीं कुछ कहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उस वक्त क्यों नहीं उसे देश से भगा दिया।
राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आप सच्चा हिंदू बनना चाहते हैं तो अपनी पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें। इधर, भाजपा ने ऐसे बयानों को राजनीतिक लाभ लेने वाला बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद के लोग विकृत और तुष्टीकरण की मानसिकता से ग्रसित हैं। राजनीतिक लाभ के लिए हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत करने से भी बाज नहीं आते हैं। उन्होंने राजद विधायक के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया।
Tagsराजद नेता चंद्रशेखरचंद्रशेखरराजदरामचरितमानसभाजपाRJD leader ChandrashekharChandrashekharRJDRamcharitmanasBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





