भारत

सेक्स वर्कर को वैक्सीन लगाने को लेकर जारी हुआ विवादित आदेश

Admin2
30 May 2021 1:26 PM GMT
सेक्स वर्कर को वैक्सीन लगाने को लेकर जारी हुआ विवादित आदेश
x

फाइल फोटो 

मचा हड़कंप

भोपाल। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए शिवराज सरकार तमाम कोशिशें कर रही है। जहां एक ओर प्रशासन की ओर से लॉकडाउन लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन का काम भी जोरों पर है। वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश ACS हेल्थ मो. सुलेमान ने एक विवादित आदेश जारी कर दिया है, जिसे लेकर हड़कंप मच सकता है।

दरअसल ACS हेल्थ मो. सुलेमान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है ​कि वैक्सीनेशन में सेक्स वर्कर को वैक्सीन लगाई जाए। इस संबंध में उनका मानना है कि सेक्स वर्कर्स उच्च जोखिम वाले लोग हैं, जिसके चलते भी उनका भी वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए। जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल दुकानदार, किराना दुकान व्यापारी, गैस सिलेंडर सप्लायर के साथ ही सेक्स वर्कर्स का भी वैक्सीनेशन किया जाए।




Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta