भारत

पत्नी से विवाद, फिर दामाद ने किया सास पर ब्लेड से हमला

Nilmani Pal
26 April 2022 2:39 AM GMT
Dispute with wife, then son-in-law attacked mother-in-law with a blade
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। ससुराल में हो रही शादी में शामिल होने आए दामाद ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर उसने अपनी सास पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी डायल 112 को देने पर आरोपित दामाद ससुराल से भाग निकला। घटना की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर में रहने वाली महेतिन यादव गृहणी हैं। उनके जेठ के घर में शादी का कार्यक्रम था। इसमें महेतिन की बेटी गायत्री और दामाद गोवर्धन को भी निमंत्रण दिया गया था। वे दोनों शनिवार को दोनों बरात में गए। वहां से आने के बाद दामाद गोवर्धन शराब पीकर अपनी पत्नी और सास से गाली-गलौज किया। इसके बाद रविवार की दोपहर वह शराब के नशे में अपनी पत्नी गायत्री से मारपीट कर रहा था। इस पर महेतिन ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज होकर गोवर्धन ने अपनी सास पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला के गले और हाथ में चोटें आईं । अपनी मां को लहूलुहान देखकर गायत्री ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। इस पर गोवर्धन वहां से भाग निकला। घायल की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story