भारत

पत्नी से हुआ विवाद, पति ने खुद को मारी गोली

jantaserishta.com
16 April 2022 10:51 PM IST
पत्नी से हुआ विवाद, पति ने खुद को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर के कौलारी थाना इलाके के गांव लल्लू का पुरा में ससुराल आए एक शख्स का उसकी पत्नी से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि शख्स ने खुद को गोली मार ली. इसके बाद खून से लथपथ हालत में परिजनों और पुलिस ने उसे बसई नबाव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से नाजुक हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, गांव मनरूप का पुरा थाना बसेड़ी निवासी 27 वर्षीय केशव कुशवाहा पुत्र रामेश्वर कुशवाहा कौलारी थाना इलाके के गांव लल्लू का पुरा अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में आया था. केशव के साले की शादी थी. इसी दौरान केशव की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.
गर्लफ्रेंड से मांगने लगा गिफ्ट में दिया स्मार्टफोन, मना करने पर कर दी प्रेमिका की हत्या
ससुराल में पत्नी के साथ हुई कहासुनी केशव को नागवार गुजरी और उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना ग्रामीणों ने कौलारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल केशव को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. कौलारी थाना प्रभारी नरेश पोषवाल ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी है.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story