भारत
दोस्त से विवाद, छात्र ने नौवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
jantaserishta.com
10 Aug 2023 10:26 AM IST

x
मां और बहन दोनों घर से बाहर थीं।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले 17 वर्षीय 11वीं के छात्र ने अपने दोस्त से बातचीत में हो रहे विवाद को लेकर नवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त छात्र की मां और बहन दोनों घर से बाहर थीं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो परिजनों ने कहा कि उन्हें कोई भी कार्यवाही नहीं चाहिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के अहिंसा खंड की एक सोसाइटी में ये घटना हुई है। बुधवार रात करीब 11 बजे के आसपास मां-बेटी कुत्ता घुमाने के लिए सोसाइटी में नीचे आई थीं। फ्लैट पर 17 वर्षीय छात्र अकेला मौजूद था। इसी दौरान वो बालकनी से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर दौड़े। जमीन पर लहूलुहान पड़े छात्र को तुरंत नजदीकि अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, इस हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस सोसाइटी में पहुंची। मृतक के परिजनों ने कहा कि वे किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसलिए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसदोस्तआत्महत्याGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceFriendSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





