पूजा करने पर विवाद: कांग्रेस MLA इरफान अंसारी पहुंचे बाबा बैद्यनाथ मंदिर, BJP सांसद ने उठाए सवाल

झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है. मधुपुर गोड्डा संसदीय क्षेत्र के अधीन है. चुनाव प्रचार समाप्त होने के एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी द्वारा स्पर्श पूजा के बाद बवाल मचा हुआ है. गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर इस पर विरोध जाहिर करते हुए कहा है कि पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाश नंद ने मुझे फोन कर कहा कि इससे बड़ा जघन्य अपराध नहीं हो सकता.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





