भारत
किराए पर विवाद, चलती बस से महिला को धक्का देने पर हुई मौत
jantaserishta.com
23 July 2023 3:34 PM IST

x
चक्का जाम किया, तब तक चालक और कंडक्टर दोनों भाग चुके थे।
ग्वालियर: ग्वालियर में किराए को लेकर कंडक्टर से हुए विवाद के चलते महिला को चलती बस से धक्का दे दिया। इसके चलते महिला बस से गिर गई और पहिए के नीचे आकर कुचली गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर से मुरैना जा रही बस में पति-पत्नी मुरैना जाने के लिए सवार हुए, तभी उनका कंडक्टर से किराए को लेकर विवाद हुआ। पति विजय और पत्नी मिथिलेश ने जब कंडक्टर से बस से उतार देने को कहा तो कंडक्टर ने बस रोकने को कहा, मगर बस रुक नहीं पाई। तभी महिला को उसने धक्का दे दिया। महिला पिछले पहिए के नीचे आकर दब गई और उसकी मौत हो गई।
इस घटना के विरोध में पीड़ित के परिजनों ने पुरानी छावनी क्षेत्र में चक्का जाम किया, तब तक चालक और कंडक्टर दोनों भाग चुके थे। बताया गया है कि बहोड़ापुर स्थित मानसिक आरोग्यशाला के पास से यह लोग बस में सवार हुए थे। बस पुरानी छावनी की ओर से मुरैना जा रही थी। इसी दौरान कंडक्टर ने 60 रुपये किराए के मांगे जिस पर उनका विवाद हुआ क्योंकि किराया 50 रुपये है। इसी के चलते यह घटना घटी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





