भारत
पायल को लेकर विवाद, चाकू मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
27 Nov 2024 10:42 AM IST

x
फैली सनसनी.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक शख्स ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. उसने मायके में रह रही पत्नी को घर के बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया. यह सनसनीखेज मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोल का है. मृतका की पहचान स्व. दुखन मोची की 22 साल की बेटी चमचम कुमारी के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि चमचम कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. मंगलवार की रात उसके पति तेघरा गांव निवासी रमेश मोची ने उसको फोन कर घर से बाहर बुलाया और जब चमचम देवी अपनी मां के साथ घर से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंची तो रमेश के साथ चमचम कुमारी के बीच पायल को लेकर विवाद होने लगा. चमचम उससे एक पायल मांग रही थी. इसपर गुस्साए रमेश ने चाकू निकालकर अपनी पत्नी का गला काट दिया और फरार हो गया. महिला की मौके पर मौत हो गई.
चमचम की शादी तेघरा के रमेश मोची के साथ हुई थी लेकिन रमेश ने दो शादी कर रखी हैं. जिसके चलते कलह के बाद से चमचम कुछ दिनों से मायके में ही रह रही थी. परिजनों का कहना है मंगलवार की रात करीब आठ बजे उसके पति रमेश मोची ने फोन करके चमचम से कहा कि बाहर आओ तुम्हारे लिए पायल लाया हूं. वह अपनी मां के साथ बाहर गई तो रमेश ने सड़क किनारे चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद वीरपुर थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि गला रेतकर हत्या की गई है, सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई चल रही है. मृतका की मां ने बताया कि पति से पायल की मांग की गई थी और इसी के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





