भारत

मदरसे के सामने पार्किंग को लेकर विवाद, भाई-बहन की पिटाई

jantaserishta.com
19 Jan 2026 4:03 PM IST
मदरसे के सामने पार्किंग को लेकर विवाद, भाई-बहन की पिटाई
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मदरसे के सामने वाहन की पार्किंग पर ऑटो चालकों ने युवक-युवती की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र के कल्पना नगर में रहने वाली एक छात्रा के मुताबिक मदरसे के सामने वाहन की पार्किंग करने पर कुछ लोगों ने, जो कि ऑटो चालक हैं, पार्किंग के एवज में एक हजार रुपए की मांग की। जब ऐसा नहीं हुआ तो युवती और उसके भाई से मारपीट की गई। युवती के बाल उखाड़ दिए गए और युवक के सिर पर चोट आई।
युवती का आरोप है कि उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी उसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग मौके पर आए और उसकी मदद की। युवती का आरोप है कि जिन लोगों ने मारपीट की है, वे एक संप्रदाय विशेष के लोग हैं। जिन लोगों ने मारपीट की है, उनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
युवती का कहना है कि वह पिछले कई महीने से उस मकान में किराए पर रहती है। इस घटना के दौरान मकान मालिक भी उसकी मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी। युवती और उसके भाई के साथ हुई मारपीट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि विजय मिश्रा और विनीत मिश्रा दोनों भाई पूर्णिमा के घर गए थे। इसी दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ और ऑटो चालकों ने वाहन खड़ा करने पर एक हजार रुपए की मांग की। उनका कहना था कि एक हजार रुपए दो, उससे पार्टी करेंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला 16 जनवरी की रात का बताया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null