भारत

शादी से पहले पैसों को लेकर विवाद, दूल्हा बनने से पहले युवक का काटा गया प्राइवेट पार्ट

jantaserishta.com
4 Dec 2020 5:55 PM IST
शादी से पहले पैसों को लेकर विवाद, दूल्हा बनने से पहले युवक का काटा गया प्राइवेट पार्ट
x

दो दोस्‍तों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाश एक युवक का अपहरण कर जंगल में ले गए और शादी से महज 3 दिन पहले उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया गया. यह गंभीर वारदात उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले की है.

आरोप है कि पीड़ित युवक के दोस्त ने अन्य दो साथियों से कहकर पहले उसे बंधक बनवाया और फिर उसका गुप्तांग काट दिया. बदमाश फिर उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.
दरअसल, मामला शहर कोतवाली अंतर्गत ईदगाह मोहल्ले का है जहां समीर नाम के एक युवक का उसी के दोस्त परवेज के साथ एक लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था.
समीर का का आरोप है कि उसके दोस्त परवेज का नाम लेकर उसके पास दो युवक पहुंचे और पैसों के लिए दबाव बनाया जिसे तत्काल देने के लिए उसने मना कर दिया. उसके बाद दोनों युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए और जंगलों में ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया और घायल हालत में उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए.
जैसे-तैसे इसकी जानकारी समीर ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद युवक को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत बेहद चिंताजनक है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story