भारत

मोबाइल को लेकर विवाद, युवक की पिटाई, हुई मौत

jantaserishta.com
24 March 2022 9:48 PM IST
मोबाइल को लेकर विवाद, युवक की पिटाई, हुई मौत
x
पढ़े पूरी खबर

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में एक युवक की मोबाइल को लेकर हुए विवाद में इतनी पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई. घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बीती 19 मार्च को काके अरोड़ा नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर लौटा था. घर के सामने काके अरोड़ा का मोबाइल को लेकर आपस में ही विवाद हो गया. इसके बाद काके अरोड़ा के भाई ने सबको शांत कराते हुए उन लड़कों को वहां से भगा दिया.
अगले दिन उनमें से कई लड़के इकट्ठा होकर आए और सभी ने मिलकर काके अरोड़ा को घेरकर पीटना शुरू कर दिया. जैसे तैसे काके अरोड़ा वहां से बचकर अपने घर पहुंचा. इसके बाद परिजन उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल ले गए फिर वहां से उसे निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल में 2 दिन इलाज के बाद काके अरोड़ा की हालत खराब होने लगी और उसकी मौत हो गई. काके अरोड़ा की उम्र लगभग 30 ,साल थी. वह पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, काके अरोड़ा के साथ 20 मार्च को मारपीट की गई थी. इसके बाद अस्पताल ले जाया गया था. काके अरोड़ा के परिजन ने मामला दर्ज कराया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story