भारत
पति और पत्नी में दूध को लेकर विवाद, फिर दोनों ने दी जान
jantaserishta.com
19 Sept 2022 12:40 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को जूही ने दूध के साथ रोटी खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद संदोष पास की दुकान से दूध ले आया.
नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम में दूध को लेकर कथित तौर पर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला की पहचान 22 साल की जूही के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी जबकि उसके पति सुशांत घोष (25) मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रामपुरा के रहने वाले थे.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह दंपति गुरुग्राम के चौमा गांव में किराए के मकान में रह रहा था. संतोष घोष दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को जूही ने दूध के साथ रोटी खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद संदोष पास की दुकान से दूध ले आया.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रात लगभग 10 बजे दोनों के बीच दूध को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद कथित तौर पर सुशांत घोष ने जहर खा लिया. उसे मेट्रो अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया. पति की मौत की खबर मिलने के बाद जूही ने भी उसी रात जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.
सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में ले लिया. पालम विहार पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रवीण कुमार ने कहा, यह आत्महत्या का मामला है. जूही और घोष दोनों के परिवार ने कहा है कि दोनों के बीच विवाद होने पर उन्होंने आत्महत्या कर ली. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





