भारत

खाना खाने को लेकर हुआ विवाद, बाप-बेटे में हुई तीखी बहस, उसके बाद जो हुआ जानकर रह जाएंगे सन्न

jantaserishta.com
19 May 2021 3:00 PM IST
खाना खाने को लेकर हुआ विवाद, बाप-बेटे में हुई तीखी बहस, उसके बाद जो हुआ जानकर रह जाएंगे सन्न
x

कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में प‍िता को गोली मार दी. खाने को लेकर हुए मामूली व‍िवाद के बाद पहले प‍िता को गुस्सा आया और उसने डंडा उठा ल‍िया. बेटे को यह सहन नहीं हुआ तो उसने अवैध प‍िस्तौल से प‍िता पर ही गोली चला दी जो कंधे को चीरते हुए अंदर फंस गई. यह सनसनीखेज घटना झारखंड के गोड्डा ज‍िले की है.

दरअसल, घटना के पीछे में खाना खाने को लेकर विवाद है. पिताजी खाना खा रहे थे. तभी बेटे ने आकर कहा कि जल्दी से उठिए, मुझे भी खाना खाना है. प‍िता ने कहा कि मेरा घर है, मैं 2 घंटे के बाद उठूंगा.
बात इसी में बढ़ गई. दोनों में तीखी बहस होने लगी. इस पर पिता उत्तम मंडल ने एक डंडा उठा ल‍िया और अपने बेटे नीतीश कुमार में जड़ द‍िया. इससे बेटे को गुस्सा आ गया.
गुस्साए नीतीश ने अवैध पिस्तौल निकालकर अपने पिता पर फायर कर दिया. गोली पिता के कंधे को चीरती हुई अंदर फंस गई है. प‍िता को हॉस्प‍िटल पहुंचाया गया.
गोड्डा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. इधर नगर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story