भारत

कुत्ते के काटने को लेकर विवाद, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या

jantaserishta.com
2 April 2024 12:03 AM IST
कुत्ते के काटने को लेकर विवाद, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में कुत्ते काटने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है.
घटना थाना न्यू आगरा के नगला हवेली की है. यहां के रहने वाले जैकी रविवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर टहल रहा था. इस दौरान पड़ोसी राकेश का कुत्ता जैकी पर भौंकने लगा. इसके बाद जैकी ने पड़ोसी को आवाज लगाकर कुत्ता घर के अंदर बांध कर रखने को कहा. इस बात से राकेश उर्फ बॉक्सर और उसके परिजनों को यह बात नागवार गुजरी. फिर राकेश, उसकी पत्नी सुमन, बेटा करन और अक्कू अपने अन्य साथियों के साथ सरिया और लाठी-डंडे लेकर जैकी पर दौड़ पड़े.
फिर जैकी को पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट की. आनन-फानन में परिजन जैकी को लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जैकी की हालत खराब देख एसएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया. एसएन मेडिकल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद जैकी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने जैकी का शव थाना न्यू आगरा के सामने रखकर रास्ता जाम कर दिया.
सूचना पाकर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया. जानकरी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले पड़ोस के रहने वाले राकेश के पालतू कुत्ते ने जैकी को काट लिया था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था. उस दौरान आस-पड़ोस के ही कुछ लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था.
इसके बाद से ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी. आरोप है कि जैकी नॉनवेज खाने के बाद हड्डियों को राकेश के घर के बाहर फेंक देता था. राकेश के परिजनों ने कई बार जैकी की शिकायत उसके मां-बाप से की. लेकिन जैकी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था. इस कारण राकेश और जैकी के बीच दुश्मनी चल रहा था. मौका देख कर रविवार रात को घटना को अंजाम दे दिया.
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि रविवार रात 11 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है. इसमें जैकी नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मुकदमे में 7 लोगों को नामजद किया गया है. इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story