भारत

बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, Murder से सनसनी, दूल्हा समेत कई लोग हिरासत में

jantaserishta.com
7 Oct 2024 9:50 AM GMT
बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, Murder से सनसनी, दूल्हा समेत कई लोग हिरासत में
x
एसपी घटनास्थल पर पहुंचे.
सुलतानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में बारात में डीजे पर डांस को लेकर लड़की पक्ष के एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने की बात बताकर घर से निकला था, लेकिन शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ और उसकी हत्या हो गई। पुलिस ने दूल्हा समेत कई बारातियों को हिरासत में लिया है। सूचना पर एसपी सोमेन वर्मा समेत पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना लोटिया ग्राम सभा के राजापट्टी गांव में हुई है।
लम्भुआ कोतवाली के गौतमपुर सरैया निवासी उत्तम यादव (19 वर्ष) रविवार को घर से जयसिंहपुर के पीढ़ी चौराहा गया था। वहां से लौटने के बाद वो घर की महिला को छोड़ने के लिए चला गया। शाम 6-7 बजे के आसपास वो दोस्त के बहन की शादी में जाने का बोलकर घर से निकला। उत्तम लोटिया गांव पहुंचा। यहां मोनी सोनकर की बारात जयसिंहपुर के दियरा बाजार से आई हुई थी।
वहां डीजे पर डांस की लेकर रात करीब आठ बजे के आसपास बारात में आए गोविंद और उत्तम के बीच मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर किसी प्रकार मामला शांत कराया। रात 11 बजे के आसपास उत्तम अपने मित्र के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाराती गोविंद अपने घर से चाकू लेकर आया और बाइक पर पीछे बैठे उत्तम को गिराकर उसका गला रेतकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। उत्तम का मित्र उसे लेकर लम्भुआ सीएचसी पर आया।
अत्यधिक रक्त स्राव को देखते हुए डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सुल्तानपुर के हॉस्पिटल ले जाते समय उत्तम ने दम तोड़ दिया। लम्भुआ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर घटना की सूचना पर रात को ही एसपी सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ लम्भुआ अब्दुस सलाम और लम्भुआ पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दूल्हा समेत करीब 13 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सीओ अब्दुस सलाम ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में हत्या हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा। मृतक तीन भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
Next Story