भारत

बिजली तार जोड़ने को लेकर विवाद, 1 की मौत, 9 गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Oct 2025 11:50 AM IST
बिजली तार जोड़ने को लेकर विवाद, 1 की मौत, 9 गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
मृतक की पहचान राजू रोख (25) के रूप में हुई, जबकि घायल इंदू (27) का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंदू की हालत नाजुक बताई जा रही है। मानखुर्द पुलिस के अनुसार, राजू हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मुंबई आया था और मजदूरी का काम करता था। वह और इंदू एक ही मकान में किराए पर रहते थे, जहां ऊपर-नीचे के किरायेदारों के बीच बिजली का तार जोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत मामूली बात से हुई। लेकिन, बात बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गई। 10 लोगों के समूह ने राजू और इंदू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंदू को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानखुर्द पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज किया। इनमें से 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामूली विवाद को सुलझाने के बजाए आरोपियों ने हिंसा का रास्ता चुना।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। मामले की गहन जांच जारी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story