भारत

लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद बना हिंसक, युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Jun 2026 2:32 PM IST
लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद बना हिंसक, युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक लोकल ट्रेन के अंदर एक युवक से मारपीट मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की यह घटना गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी।
कर्जत जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि चलती मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। एक युवक को पहले कुछ लोगों ने मिलकर पीटा था। बाद में आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन वांगानी रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी, तभी उस युवक के साथ कुछ अन्य युवकों की लगेज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर बहस शुरू हो गई थी। यह झगड़ा मारपीट में बदल गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया था। वह चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान सतीश पाठक (26) के रूप में हुई है, जो मुंबई के मस्जिद बंदर का रहने वाला है।
घटना के बाद कर्जत जीआरपी ने मामले की तफ्तीश शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले गए और लोगों से पूछताछ की गई। कई घंटों की मेहनत के बाद जीआरपी शुरुआत में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
इन आरोपियों की पहचान इमरान इदरीस अंसारी (18) और करण कन्हैयालाल अग्रवाल (22) के रूप में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में जीआरपी आरोपियों को पकड़ पाई।
हालांकि, एक युवक तब फरार हो गया था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया था। हालांकि, जीआरपी तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लेने में सफल रही है। तीसरा आरोपी नाबालिग है और उसे फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story