भारत

10 रुपए के चेंज को लेकर विवाद, ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या

jantaserishta.com
21 Sept 2026 3:38 PM IST
10 रुपए के चेंज को लेकर विवाद, ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या
x
हैदराबाद: हैदराबाद के पुराने शहर में 10 रुपए के चेंज को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार शाम को फलकनुमा पुलिस स्टेशन के इलाके वट्टेपल्ली में हुई।
ऑटो चालक की पहचान मोहम्मद मुकर्रम (42) के तौर पर हुई। भाई मोहम्मद अफरोज ने बताया कि परिवार वालों के सामने ही बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई। अफरोज के मुताबिक, जब एक यात्री ने 10 रुपए के किराए के बदले मुकर्रम को 200 रुपए का नोट दिया, तो मुकर्रम ने उससे चेंज देने को कहा। इस बात पर बहस हो गई और यात्री ने कुछ और लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मुकर्रम की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
अफरोज ने आरोप लगाया कि हत्या में एक स्थानीय न्यूज चैनल का रिपोर्टर अजीम, शोएब और 6-8 अन्य लोग शामिल थे। मीडिया के सामने रोते हुए अफरोज ने बताया कि, "मेरे भाई को मिर्गी की बीमारी थी और उनका दिल कमजोर था। वह लगातार हमलावरों से भाई को छोड़ने की गुजारिश करता रहा लेकिन वे नहीं रुके।"
मुकर्रम के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। अफरोज ने सरकार से मांग की कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर परिवार को न्याय दिलाया जाए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक मोहम्मद मुबीन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।विधायक ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने वट्टेपल्ली इलाके में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की।
शहर में पिछले दो सप्ताह में आठ हत्याएं हो चुकी हैं। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हत्या के लिए चाकू, दरांती और अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल लोगों के बीच बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले सप्ताह, बांडलागुडा इलाके में एक शराब की दुकान के परमिट रूम के अंदर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे बचपन के एक दोस्त से पुरानी दुश्मनी को वजह बताया गया था।
हत्याओं के सिलसिले पर चिंता जताते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में मांग की कि सरकार पुलिस की खास 'एंटी-मर्डर स्क्वाड' (हत्यारोधी दस्ते) बनाए ताकि तेजी से जांच हो सके और एक साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story