भारत
शादी के मंडप में विवाद, पुरोहित के साथ दूल्हे ने की मारपीट, इस कारण आया गुस्सा
jantaserishta.com
28 Feb 2024 1:13 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जल्दी-जल्दी मंत्र पढ़ कर विवाह सम्पन्न कराने का दबाव बनाया।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शादी के मंडप में पुरोहित की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां रामपुर गढ़ी स्थित क्लासिक रेस्टोरेंट में मंगलवार रात निगोहां कोतवाली में तैनात सिपाही सोनू जाटव की शादी थी। जिसमें विवेक शुक्ल पुरोहित थे। सप्तपदी के वक्त सिपाही ने पुरोहित पर जल्दी-जल्दी मंत्र पढ़ कर विवाह सम्पन्न कराने का दबाव बनाया। पुरोहित इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जिससे नाराज होकर दूल्हा बने सिपाही ने पुरोहित को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर पुरोहित के भाई के साथ भी मारपीट की गई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने निगोहां थाने में तहरीर दी है।
मेरठ निवासी सोनू जाटव की शादी निगोहां रामपुर गढ़ निवासी ओमप्रकाश की बेटी से थी। निगोहां थाने में तैनात सिपाही ने गाजियाबाद में शादी होने की बात कर कर एसओ अनुज से छुट्टी मांगी गई थी। वहीं, केवल करीबी लोगों के साथ वह बारात लेकर पहुंचा था। रात करीब 1.30 बजे सोनू मण्डप में पहुंचा। पुरोहित विवेक शुक्ल ने सप्तपदी के मंत्र पढ़ने शुरू किए। हर मंत्र का अर्थ बताते हुए विवेक विवाह को शास्त्रीय पद्धति से सम्पन्न कर रहे थे। इस बात से सोनू नाराज हो गया। उसने पुरोहित पर जल्दी ही विवाह सम्पन्न कराने के लिए कहा। दूल्हे की यह बात सुन कर विवेक ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन सिपाही को यह नागवार गुजरा। आरोपी सिपाही ने मण्डप में ही पुरोहित विवेक को पीटना शुरू कर दिया। एसओ निगोहां अनुज के मुताबिक सोनू जाटव ने गाजियाबाद में शादी होने की बात कह कर छुट्टी ली थी। पुरोहित विवेक की तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





