भारत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घर पर गुलाल गिरने के बाद विवाद, आरोपियों की तलाश जारी

jantaserishta.com
22 Oct 2026 9:54 AM IST
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घर पर गुलाल गिरने के बाद विवाद, आरोपियों की तलाश जारी
x
फोर्स तैनात.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद हो गया। शहर के टीपू सुल्तान चौक परिसर में जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है। मौके पर दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी), महाराष्ट्र राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) फोर्स तैनात किया गया है।
पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह करीब चार बजे दुर्गा विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हवा में उड़ाया गया गुलाल एक घर पर जा गिरा। इसको लेकर दुर्गा मंडल के सदस्यों और कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पथराव की घटना हुई। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने कुछ दोपहिया वाहनों समेत अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की कोशिश की।
घटना से नाराज बड़ी संख्या में लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह करीब चार बजे दुर्गा विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। फिलहाल शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भारी बंदोबस्त किया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मालेगांव शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी रामकृष्ण पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हवा में उछाला गया गुलाल एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर पर जा गिरा। इसके बाद, दो-तीन लोग सामने आए और इस पर आपत्ति जताई, जिससे दुर्गा मंडल के सदस्यों और उस समुदाय के लोगों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव किया और इसी दौरान पास की एक गली से कुछ पत्थर फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए दोनों पक्षों को समझाया। घरों को नुकसान नहीं पहुंच पाया। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) और महाराष्ट्र राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति बनाए रखना और किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने से रोकना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story