भारत
चुनावी चर्चा के बीच हो गया झगड़ा, परिवार पर हमला, एक का मर्डर
jantaserishta.com
12 May 2024 8:23 AM IST

x
पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बघपरना गांव में शुक्रवार की देर रात चुनावी चर्चा को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मनबढों ने एक परिवार पर हमला कर घर के मुखिया समेत चार सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
बघपरना गांव में राधेश्याम पाठक (55) के दरवाजे पर कुछ युवक चुनाव पर बहस कर रहे थे। इसी दौरान उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गांव के ही शंभू चौधरी, अंकित चौधरी, नितेश और अभिषेक ने लाठी-डंडा लेकर राधेश्याम के परिवारीजनों पर हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम और उनके दो बेटे अखिलेश व अमित तथा बेटी घायल हो गई। सभी को सीएचसी कोटवा ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने राधेश्याम एवं अखिलेश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया।
शनिवार सुबह राधेश्याम का शव लेकर परिजन व ग्रामीण हाईवे जाम करने पहुंच गए। पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर थाने ले गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव को घर पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक दाह संस्कार नहीं करने की जिद करने लगे। कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गयी। बाद में घर वाले अंतिम संस्कार को तैयार हुए। पुलिस ने गांव के शंभू चौधरी, अंकित चौधरी, नितेश चौधरी एवं अभिषेक चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





