भारत
दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, फैली सनसनी
jantaserishta.com
11 July 2024 2:07 PM IST

x
तत्काल एसपी को जानकारी दी।
कासगंज: यूपी के कासगंज में खेत जोतने को लेकर सोरों कोतवाली के गांव बरौदा में बुधवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष के दौरान एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। संघर्ष में चार ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोरों के गांव बरौदा में चमेली देवी के नाम 20 बीघा भूमि है। इस भूमि पर सिंहराम का कब्जा चला आ रहा था।
बुधवार की शाम पांच बजे हरिओम का पक्ष भूमि का बैनामा कराने की बात कहते हुए ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए पहुंच गया। सिंहराम व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया। विवाद में चालक ने शिवराम के 20 वर्षीय पुत्र मानपाल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाते ही लाठी-डंडे चलना शुरू हो गए, जिसमें अमर सिंह, रुकमेश, रामभरोसे व बिजेंद्र सिंह घायल हुए हैं। ग्रामीणों से सोरों पुलिस को बरौदा में भूमि विवाद में युवक की हत्या की सूचना मिली।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान भी पहुंच गए। उन्होंने खूनी संघर्ष के बारे में तत्काल एसपी को जानकारी दी। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए सोरों सीएचसी भिजवाया है। मृत युवक मानपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुकदमे की कार्रवाई की जा रही थी।
सोरों के गांव बरौदा में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई हत्या व चार लोग घायल होने के बाद तनाव बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। सीओ कासगंज अजीत सिंह चौहान ने वारदात स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया है। परिजन व ग्रामीणों से भी वारदात के संबंध में जानकारी ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





