भारत

दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर पत्थरबाजी हुई, सड़क पर लगा जाम

jantaserishta.com
3 Feb 2022 3:51 PM IST
दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर पत्थरबाजी हुई, सड़क पर लगा जाम
x
देखें वीडियो।

इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा रोड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, यहां किसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर झड़प हो गई है जिसके बाद भारी मात्रा में दोनों परिवारों की ओर से पत्थरबाजी की गई

अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक पूरा मामला एक मकान पर मालिकाना हक का है। एक पक्ष इस समय इसी मकान में रहता है और उसके पास मकान के कागजात है। वहीं दूसरा पक्ष इस मकान पर अपना हक जता रहा है। दूसरा पक्ष इसी बात को लेकर विवाद करने लगा। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर बाद में बात पत्थरबाजी तक पहुंच गई। इस पूरी घटना से आसपास के रहवासियों के साथ ही सड़क से गुजरने वाले राहगीर दहशत में आ गए। हालांकि पत्थरबाजी के दौरान किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story