भारत

होटल में दो गुटों के बीच विवाद, युवकों की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
23 Jun 2024 6:57 AM IST
होटल में दो गुटों के बीच विवाद, युवकों की गोली मारकर हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
KODARMA कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवकों में कोडरमा के जलवाबाद निवासी 32 वर्षीय राजन और 40 वर्षीय नसीम शामिल हैं।
इस डबल मर्डर से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय के पास रांची-पटना रोड जाम कर दिया है। बताया गया कि हाईवे के किनारे बागी टांड़ स्थित शांति होटल में डिनर करने पहुंचे युवकों का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट के लोग रिवाल्वर लेकर पहुंचे और दोनों युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार की तरफ भाग गए। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। वारदात के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोली मारने वालों की पहचान हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story