भारत

बहनों के बीच अनबन...बड़ी बहन ने बदला लेने के लिए छोटी बहनों का कराया गैंगरेप...6 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Jun 2021 7:57 AM IST
बहनों के बीच अनबन...बड़ी बहन ने बदला लेने के लिए छोटी बहनों का कराया गैंगरेप...6 लोग गिरफ्तार
x
सनसनीखेज मामला

जयपुर से गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें साथ नहीं देने से नाराज बड़ी बहन ने ही अपनी 2 छोटी नाबालिग बहनों का ही गैंगरेप करवा दिया. मामला सामने आने के बाद से अब तक पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

गैंगरेप की यह सनसनीखेज घटना जयपुर के प्रताप नगर में हुई. 2 मई को दो सगी बहनों के साथ हुए गैंगरेप के मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं.
पुलिस के मुताबिक गैंगरेप करने के मामले में दोनों बहनों की बड़ी बहन समेत और दो जनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दयाराम, रविंद्र मीणा और दोनों सगी बहनों की एक बहन शामिल है.
बहनों के बीच चल रही थी अनबन
पुलिस के मुताबिक सगी बहन की दोनों पीड़ितों से अनबन चल रही थी. दोनों नाबालिग बहन अपनी बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड के साथ रहने पर आपत्ति जता रही थीं. इस अनबन के चलते सगी बहन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस घिनौनी करतूत की वारदात को अंजाम दिया.
योजना के तहत सगी बहन के बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले दोनों पीड़ितों को किडनैप किया और बंदूक की नोक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद बदमाश दोनों पीड़ितों को बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गए.
घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया. मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story