भारत

नाजायज संबंध को लेकर पति और पत्नी के बीच अनबन, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
25 April 2022 4:43 PM IST
नाजायज संबंध को लेकर पति और पत्नी के बीच अनबन, फिर हुआ ये...
x
इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के हफुआ गांव में 21 अप्रैल को हुए मुन्ना हत्याकांड वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मुन्ना भुइयां की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मुन्ना की पत्नी रेखा देवी अपने प्रेमी रामकिशुन भोक्ता के साथ पूरी प्लानिंग के साथ की थी. रेखा देवी की पहले से अपने प्रेमी रामकिशुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, रामगढ़ जिले के हफुआ गांव में 21 अप्रैल को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. जहां एक नकाबपोश बदमाश ने धारदार हथियार के साथ दिनदहाड़े मुन्ना के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था. आसपास के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नाजायज संबंध को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहती थी. इन दोनों के बीच पति मुन्ना ही रोड़ा बन रहा था, इसलिए इसे रास्ते से हटाने की इन दोनों ने प्लानिंग की थी.
पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या पत्नी के नाजायज संबंध में किया गया है. मुन्ना भुइयां की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मुन्ना की पत्नी रेखा देवी ने अपने प्रेमी के साथ पूरी प्लानिंग के साथ की. जहां एक नकाबपोश धारदार हथियार के साथ दिनदहाड़े मुन्ना के पर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था. इस हमले में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया था. मुन्ना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. फिलहाल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story