भारत
पति-पत्नी विवाद: हथौड़ा से पत्नी पर वार, अधमरी हालत में छोड़कर पति हुआ था फरार
jantaserishta.com
20 July 2023 7:44 PM IST

x
अब पुलिस की गिरफ्त में है.
मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़ा मार कर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसे मरा समझ बेड के अंदर डाल दिया और फरार हो गया. इसी बीच महिला का बेटा जाग गया और उसने अपनी मां को तड़पता देख हल्ला मचाना शुरू किया, जिससे आसपास के लोग वहां पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. फिलहाल आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला को अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दरअसल, मामला सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव का है. गांव निवासी शौकीन की शादी किठौर क्षेत्र की रहने वाली गुलशान के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शौकीन बीमार चल रहा था और पत्नी गुलशान मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी. पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था. आरोप है कि बीते मंगलवार को शौकीन ने नींद की गोलियां खाने में मिलाकर पत्नी और बच्चों को दी थीं. सुबह सोते समय पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर सिर फोड़ दिया. पत्नी के बेहोश हो जाने पर उसको मरा समझकर शौकीन ने बेड में बंद कर दिया.
इसी बीच गुलशान का बेटा जाग गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद परिवार के अन्य लोग वहां गए. उन्होंने गुलशान को बेड से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. गुलशान के परिजनों ने शौकीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिस पर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बरामद किया हथियार गुलशान के परिजनों का कहना है कि मारने की वजह उनको मालूम नहीं है. हथौड़े और पेचकस से मारा गया है. पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. शौकीन ने गुलशान को मार कर बेड में छिपा रखा था. आवाज सुन पहले गुलशान की बेटी उठी. आनन-फानन में उसने अपने बड़े भाई को उठाया. जब बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास को लोग पहुंचे और गुलशान को बेड से बाहर निकाला. बच्चों का कहना है कि उन्हें नींद की गोलियां खिलाई गई थीं, जो की बहन ने नहीं खाई थी.
SP देहात ने दी घटना की जानकारी एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एक पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर बेड में बंद कर दिया था. यह सब होते बच्चों ने देख लिया था, जिसकी वजह से महिला की जान बच गई. महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी ने ये सब किया है. पत्नी को मरा समझकर उसने बेड में बंद कर दिया था. गनीमत रही कि उसकी जान बच गई.
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़थौड़ा से पत्नी पर वारपति गिरफ्तारMeerutMeerut NewsUttar PradeshUttar Pradesh NewsThoda attacked wifehusband arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





