भारत

श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद, दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, फिर...

jantaserishta.com
4 April 2022 8:36 PM IST
श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद, दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में स्थित 5 नंबर गेट पर श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और ये विवाद काफी देर तक चलता रहा. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है. उज्जैन SP ने वीडियो और वहां उपस्थित लोगों के स्टेटमेंट के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

दरअसल महाकाल मंदिर (Mahakal temple) में दर्शन के लिए प्रवेश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड और श्रद्धालुओं में जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लात घूंसे चल गए. इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है. महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच काफी देर तक हंगामा चला. वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड और श्रद्धालु एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बीच बचाव पुलिस और आम श्रद्धालुओं ने किया.
SP बोले- दोनों पक्षों ने लगाया अभद्रता का आरोप
SP सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि एक मामला सामने आया है. कल का घटनाक्रम है. इसमें कुछ सिक्योरिटी गार्ड हैं, उनसे किसी बात पर झगड़ा हो गया था. दोनों पक्षों का आरोप है कि दोनों ने एक दूसरे से अभद्रता की है. पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच के लिए CCTV फुटेज, लोगों के स्टेटमेंट के आधार पर अगली कार्रवाई इस पर करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story