भारत
शराब पीने के दौरान विवाद, पड़ोसी ने गला दबाकर की युवक की हत्या, गांव में मिला शव
jantaserishta.com
15 Oct 2026 11:55 AM IST

x
पड़ोसी को हिरासत में लिया गया.
नोएडा: गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पवन शर्मा (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पवन की हत्या गला दबाकर की गई। वारदात के बाद उसके शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतक के पड़ोसी ललित शर्मा को हिरासत में लिया है।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भाई पवन शर्मा के घर नहीं पहुंचने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पवन के पड़ोसी ललित शर्मा पर शक भी जाहिर किया था।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ललित शर्मा और पवन शर्मा ने रात में एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे पवन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को लखनावली गांव, थाना सूरजपुर क्षेत्र में फेंक दिया था।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। शव बरामद होने के बाद थाना सूरजपुर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचायतनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। वहीं, थाना ईकोटेक-3 पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
इस मामले में युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत अहम साबित हुई। शिकायतकर्ता द्वारा पड़ोसी पर संदेह जताए जाने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान हत्या की घटना का खुलासा होने के बाद शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





