आय से अधिक संपत्ति का मामला, करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला जूनियर साइंटिस्ट, EOW को मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

सतना: मध्य प्रदेश के सतना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PCB) में पदस्थ जूनियर साइंटिस्ट सुशील मिश्रा के घर छापा मारा. इस कार्रवाई में प्रथम दृष्टया जूनियर साइंटिस्ट करोड़ों का मालिक निकला है. जूनियर साइंटिस्ट के घर से 30 लाख रुपए नकद, 10 लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात के अलावा 7 एकड़ में बने फॉर्म हाउस समेत 15 जमीनों की रजिस्ट्री मिली है. इसके अलावा भोपाल में प्लॉट, 4 फोर व्हीलर, 1 ट्रैक्टर और 3 बाइक मिली हैं. फिलहाल अभी जांच जारी है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





