बीडीओ पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, 8 साल की नौकरी में बनाई 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार को उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। अक्टूबर 2013 में नौकरी में आए संजीत कुमार ने महज 8 साल में ही 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति बना ली। छापेमारी में 85 हजार नकद के अलावा वित्तीय संस्थानों में निवेश के कागजात के साथ सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





